चांडिल/ Afroz Mallik ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सबिता महतो को झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग संबंधी समिति का सचिव नियुक्त किया गया है. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है. जानकारी के अनुसार, यह जिम्मेदारी उन्हें उनके जनसेवा और कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है.

इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके इस नए दायित्व से विकास को नई गति मिलेगी.
इसी क्रम में जिला सचिव बैद्यनाथ टुडु, अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद, उपाध्यक्ष सरवर आलम, 15 सूत्री सदस्य मोहसिन अंसारी तथा पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद इरफान अंसारी विधायक आवास पहुंचे. यहां सभी ने सबिता महतो को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर विधायक के अप्त सचिव काबलू महतो भी मौजूद रहे.
इस दौरान समर्थकों ने “जय झारखंड” के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया. उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि सबिता महतो अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगी तथा युवा कल्याण, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी.

