जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला में कबड्डी जगत में शोक की लहर है. कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष व जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजीव रंजन मिश्रा के निधन पर ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत के खिलाड़ियों ने शोक सभा आयोजित की. इस दौरान खिलाड़ियों ने दिवंगत राजीव रंजन मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

अकादमी के हेड कोच राज कमल सिंह ने कहा कि उनके असमय निधन से पूरे झारखंड के कबड्डी जगत में गहरा शोक है. उन्होंने बताया कि जैसे ही निधन की खबर मिली, राज्य के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी और खेल जगत से जुड़े लोग अंतिम दर्शन के लिए दुमका के रसिकपुर स्थित उनके आवास पहुंच रहे हैं.
शोक सभा में खुशी, तनीषा, अंजलि, काजल, पूजा, दिया, आंचल, रोशनी, राधिका, कृति, पीयूष, आयुष, विशाल, अनुज, यश, दीपांकर और अंकित सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

