रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के आरोप में कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है.


विज्ञापन
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव पिछले कुछ दिनों से पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. गुरुवार को भी उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिया था, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया गया. मामले पर संज्ञान लेते हुए पार्टी की अनुशासन समिति ने कार्रवाई की सिफारिश की. इसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लेते हुए योगेंद्र साव को तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया. पार्टी की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन
