चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर के चैनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सोनुआ के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ.


विज्ञापन
विद्यार्थियों ने “वातावरण में प्रदूषण” विषय पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें प्रदूषण के कारणों और उसके प्रभावों को दर्शाया गया.
इस प्रदर्शनी में कक्षा 9 के छात्र तथागत प्रधान, आतिश बोदरा, अभिषेक षाडंगी, मोहित महतो और आयुष महतो ने भाग लिया.
कार्यक्रम के दौरान प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
