जामताड़ा/ Manish Baranwal कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय CM SOE जामताड़ा में कक्षा 6 में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. विद्यालय में उपलब्ध 25 सीटों के लिए कुल 127 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया.


प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा के प्रश्न पत्र झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC), रांची द्वारा भेजे गए थे. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित की गई.
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित छात्राओं की सूची जारी की जाएगी. परीक्षा के दौरान वार्डेन कंचन कुमारी सहित मंजू रानी पांडे, रश्मि कुमारी, पिंकी झा, अनीता मरांडी, रिया पाल, प्रियंका यादव, हीना कुमारी, काजल कुमारी, सत्यभामा कुमारी और कविता कुमारी सहित विद्यालय की कई शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.

