ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के हुटुप गांव में स्वर्गीय राधानाथ टुडू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राधानाथ टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. विधायक सविता महतो ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया.
अपने संबोधन में विधायक सविता महतो ने कहा कि स्वर्गीय राधानाथ टुडू समाज के प्रेरणास्रोत थे. उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को समाज सेवा और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया.
इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो. प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव. किशुन किस्कू समेत स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग उपस्थित थे.

