सरायकेला: जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां कोर्रा गांव के समीप बुरूहातू के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने छह हथियार बरामद किए हैं.


विज्ञापन
अभियान एसएसबी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया. तलाशी के दौरान जंगल क्षेत्र से एक 7.62 एमएम SLR, एक 9 एमएम कार्बाइन, एक रिवॉल्वर और तीन .303 राइफल बरामद की गईं.

हथियार किसने और किस उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखे थे, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
