सोनुआ/ Jayant Pramanik

विज्ञापन
झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला आपूर्ति विभाग द्वारा सोनुआ प्रखंड के सोनापोस पूर्व जगन्नाथ कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
“हमारा हक हमारा राशन” अभियान के तहत कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राशन कार्ड में ई-केवाईसी अपडेट कराने की महत्ता समझाई. नाटक के जरिए बताया गया कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन लाभ में बाधा आ सकती है.
कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को अपने संबंधित डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित किया गया. विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे जागरूक बनें और अपने अधिकारों का लाभ सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
