चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. मो. साहिद अंसारी, पिता मो. जलील अंसारी, निवासी साही कॉलोनी, अजमेरी रोड, फ़ैजाने अबू बकर मस्जिद के सामने, कपाली, दिनांक 03 फरवरी 2026 को घर से निकले थे. इसके बाद से अब तक वह वापस नहीं लौटे हैं.

परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की गई है. बावजूद इसके अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है.
हुलिया के अनुसार उनका रंग सावला है. लंबाई लगभग 5 फीट 4 इंच है. बाल काले और आंखें काली हैं. घर से निकलते समय ब्लैक-व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए थे. वह हिंदी और बंगला भाषा बोलते हैं.
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 7488741965 या 9835572990 पर संपर्क करें. स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि युवक को सकुशल बरामद किया जा सके.

