गम्हरिया: प्रखंड के महुलडीह स्थित यूसिल माइंस में अर्जित छुट्टी की लंबित राशि के भुगतान की मांग को लेकर ठेका मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही. हड़ताली मजदूरों ने माइंस के समीप स्थित फुटबॉल मैदान में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की.

विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक अर्जित छुट्टी की लंबित राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मजदूरों ने बताया कि कई बार प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं होने से उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं माइंस प्रबंधन की ओर से मजदूरों को सात दिनों के भीतर लंबित राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है. इसके बावजूद मजदूर भुगतान होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े हुए हैं.

विज्ञापन
