जमशेदपुर: सुदरनगर थाना क्षेत्र में थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हाता मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से एक हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.
घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भीड़ देख हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. घटना के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा.

