सरायकेला/ Pramod Singh जिले के तीनो नगर निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है. आरक्षण की घोषणा के साथ ही जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.

जारी आरक्षण सूची के अनुसार जिले के तीन नगर निकायों में सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद को अनारक्षित अन्य श्रेणी में रखा गया है. वहीं आदित्यपुर नगर निगम का अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
अध्यक्ष पदों पर आरक्षण तय होने के बाद संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है. राजनीतिक दलों और दावेदारों ने अपनी- अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है. एकल पदों पर आरक्षण जारी होते ही नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी माहौल गरमाने लगा है और आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

