गम्हरिया: प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को मैपिंग से संबंधित विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया. कैंप के दौरान उपस्थित मतदाताओं को यह भी जानकारी दी गई कि वे मैपिंग से संबंधित सूचना कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इसकी प्रक्रिया क्या है.

जिन मतदाताओं के माता या पिता का वोटर कार्ड झारखंड राज्य से बाहर का है, उन्हें बताया गया कि संबंधित राज्य से विधानसभा संख्या, मतदान केंद्र संख्या और क्रमांक संख्या उपलब्ध कराने पर मैपिंग का कार्य पूरा किया जा सकेगा.
इस अवसर पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
कैंप में बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, नंदीश्वर कृष्ण सिंह, अमन राज, पूर्व वार्ड पार्षद सिद्धनाथ सिंह, सुदर्शन राव एवं रंजीत कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही.
कैंप के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया, जिससे आगामी चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जा सके.

