चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोनुआ विद्युत उपकेंद्र में रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत सेवा पूरी तरह बंद रहेगी.

विज्ञापन
सहायक विद्युत अभियंता गोइलकेरा (जितेन्द्र कुमार) ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है. इसके साथ ही बिजली लाइनों के आसपास मौजूद पेड़ों की कटाई और छंटाई का कार्य भी किया जाएगा. इसी कारण लोजों, गोलमुंडा, बारी और टाउन फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में लगभग 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
विभाग ने शनिवार को ही इसकी पूर्व सूचना जारी करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है. साथ ही बिजली कटौती के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया गया है.

विज्ञापन
