चाईबासा/ Nitish Thakur पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोईलकेरा प्रखंड के बारा पंचायत के बुरूहुडंरु गांव के ग्रामीणों ने पेसा कानून बिल पास होने की खुशी में पारंपरिक बाजे- गाजे और नाच- गान के साथ उत्सव मनाया.

विज्ञापन
ग्रामीणों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी और पेसा कानून बिल को हेमंत सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार के पक्ष में जोरदार नारे भी लगाए.
स्थानीय लोगों ने कहा कि पेसा कानून से ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और संसाधनों पर अधिकार देने में मदद मिलेगी, जिससे आदिवासी और मूलवासी समुदायों के विकास में नया आयाम जुड़ेगा.

विज्ञापन
