चाईबासा/ Nitesh Thakur पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड के तरकटकोचा, आराहासा और बारा पंचायतों में प्रशासन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों में कंबल का वितरण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने स्वयं कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों को कंबल वितरित किया.

कार्यक्रम में तरकटकोचा पंचायत के मुखिया गणेश बोदरा, बारा पंचायत की मुखिया विनीता पूर्ति और आराहासा पंचायत के मुखिया जोंकों अंगरिया समेत अन्य स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में गरीब और बुजुर्गों की देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह की पहल से ग्रामीणों को वास्तविक राहत मिलती है.
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि कंबल मिलने से सर्दी के दिनों में उन्हें काफी मदद मिलेगी. यह कार्यक्रम पंचायत प्रशासन और स्थानीय समुदाय के सहयोग का स्पष्ट उदाहरण रहा.

