जमशेदपुर Report By Afroz Mallik ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी निवासी और पश्चिम जमशेदपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रभात कुमार सिंह ने शहर की ऐतिहासिक धरोहर जुबिली पार्क की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि जुबिली पार्क केवल पश्चिम जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए पर्यावरण और पर्यटन की दृष्टि से एक अनमोल धरोहर है.

प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि वे कई वर्षों से प्रतिदिन सुबह बच्चों के साथ जुबिली पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं और लगातार यह देख रहे हैं कि पार्क परिसर में आइसक्रीम, कैंडी, झालमुढ़ी, बोतलबंद पानी सहित अन्य बाहरी खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं के कारण गंदगी बढ़ती जा रही है. उनका कहना है कि इससे न केवल पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है.
उन्होंने यह भी बताया कि जुबिली पार्क की साफ- सफाई और रखरखाव पर टाटा कंपनी को हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में बाहरी खाद्य सामग्री और अनियंत्रित विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है. हालांकि प्रभात कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि गरीब और छोटे विक्रेताओं के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए. उनके लिए वैकल्पिक और उचित व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि वे भी सम्मानजनक तरीके से अपनी आजीविका चला सकें.
उन्होंने प्रशासन और संबंधित प्रबंधन से मांग की कि जुबली पार्क की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक ठोस नीति बनाई जाए ताकि यह ऐतिहासिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रह सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
