सरायकेला: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर लगातार अभियान जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को चौका थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चावलीवासा जूड़िया नाला के किनारे संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया. मौके से करीब 100 किलो जावा महुआ बरामद कर उसे विनष्ट किया गया.

थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जूड़िया नाला के किनारे लंबे समय से अवैध महुआ शराब की भट्टी चलाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी अभियान शुरू किया. जैसे ही पुलिस दल मौके पर पहुँचा, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक और अन्य लोग जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने घटनास्थल से शराब बनाने में उपयोग होने वाले ड्रम, बर्तन, भट्टी उपकरण और बड़ी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया.
थाना प्रभारी ने कहा कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार समाज और युवाओं को प्रभावित कर रहा है. ऐसे कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि फरार कारोबारी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
