सरायकेला: बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए त्वरित कदम उठाए हैं. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक- चौराहों, सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थलों और भीड़- भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन अलाव की व्यवस्था की जा रही है.

इस व्यवस्था का उद्देश्य ठंड से प्रभावित नागरिकों को प्रभावी राहत प्रदान करना है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में अलाव व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अलाव उपलब्ध कराएं. सुनिश्चित किया जा रहा है कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और ठंड से सुरक्षा मिले. मौसम में गिरावट को देखते हुए अलाव स्थलों की संख्या और संचालन अवधि को परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाया जा रहा है. उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियां अपनाएं और उपलब्ध अलाव स्थलों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
