सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. मुख्य रूप से भूमि विवाद, गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में नाली और सड़क निर्माण, झार-सेवा आई.डी. उपलब्ध कराना, मुरूप खेल मैदान का बंदोबस्ती रद्द करना, अनुकम्पा आधारित आवेदन और राशन कार्ड में नाम जोड़ने जैसे मामले शामिल थे.

उपायुक्त ने सभी आवेदनों की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.
इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी कहा कि अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर नियमित जनता दरबार आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय या अन्य कार्यालयों का बार- बार चक्कर न लगाना पड़े.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
