जमशेदपुर/ Afroz Mallik झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमीर अली अंसारी की माता का रविवार को मेडिट्रीना अस्पताल आदित्यपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. परिवार के अनुसार वह पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और नियमित इलाज चल रहा था. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जानकारी देते हुए पुत्र अमीर अली अंसारी ने बताया कि उनकी माता बेहद मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं. उनके निधन से परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. पड़ोसियों और परिचितों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और अंतिम दर्शन के लिए लोगों का आना- जाना जारी है.
परिजनों ने बताया कि उनकी जनाजे की नमाज़ सोमवार को नमाज-ए-ज़ोहर के बाद लगभग 1:00 बजे टेल्को मस्जिद में अदा की जाएगी. इसके बाद उन्हें बारी नगर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
बताया गया कि मृतका अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्री छोड़ गई हैं. परिवार इस दुखद घटना से अत्यंत व्यथित है.

