आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओमनगर रोड नंबर 2 स्थित एमआईजी 546 लक्ष्मीनिवास में बीते 27 नवंबर की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है. पीड़ित दीपक कुमार सोनी ने मामले की शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज करायी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया गया है कि देर रात करीब 2.22 बजे चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. इसके बाद चोर निचले तल में स्थित पीड़ित की कपड़ों की दुकान में घुस गए. चोरों ने दुकान से करीब 90 हजार रुपए मूल्य के महंगे कपड़े, गिफ्ट आइटम और अन्य सामान चोरी कर लिया. वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान में मौजूद सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे फुटेज नष्ट हो गया.
घटना की जानकारी सुबह किरायेदार ने दी, जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोर संगठित तरीके से घर और दुकान को निशाना बनाकर फरार हुए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
