खगड़िया: जिले के गंगोर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह पर दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार दी. गोली सीने में लगी और उन्हें तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार सिंह लाभगांव शोभनी निवासी अपने घर से कहीं जा रहे थे कि विशुनपुर मोड़ के पास त्रिभुवन पुलिया के पास अपराधियों ने घात लगाकर फायरिंग की. गोली लगते ही दिलीप जमीन पर गिर गए और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि अपराधी फायरिंग करते हुए भाग गए.
दिलीप ने मोबाइल पर अपनी पत्नी को खुद को गोली लगने की सूचना दी, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोग उन्हें सदर अस्पताल ले गए. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. दिलीप कुमार सिंह भाजपा के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में मंडल कार्य समिति सदस्य हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
