जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा स्टील वर्क्स परिसर में बीते शुक्रवार देर रात चोरी का बड़ा प्रयास सुरक्षा विभाग की सतर्कता से नाकाम हो गया. रात लगभग 1 बजे गश्त के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने चार युवकों को चोरी की तांबे की केबल ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. बरामद केबल का वजन 690 किलो है. इसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 97 हजार रुपये बताई जा रही है.

गिरफ्तार आरोपियों में मो. ताहिर, 26 वर्ष, गरीब नवाज़ कॉलोनी जुगसलाई, मो. शमशाद, 25 वर्ष, गौशनगर मानगो, मो. शहबाज़ उर्फ़ मुन्ना, 24 वर्ष, गरीब नवाज़ कॉलोनी.
मो. शहबाज़, 26 वर्ष, गरीब नवाज़ कॉलोनी शामिल हैं.
सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत घेराबंदी की गई. तलाशी में चारों युवक भारी बोरी में भरी तांबे की केबल लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षा टीम ने उन्हें पकड़कर केबल जब्त कर ली.
सूचना पर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस ने आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया. सुरक्षा विभाग की तत्परता से वर्क्स परिसर में संभावित बड़ी चोरी टल गई.

