चांडिल/ Vikash Thakur जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला के निर्देश पर शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड के बरालापंग मध्य विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी बिकास चंद्र महतो, फागू राम महतो और मस्तान सिंह महतो ने विद्यार्थियों को कानून से जुड़ी बुनियादी जानकारी, बच्चों के वैधानिक अधिकारों तथा दैनिक जीवन में विधिक जागरूकता की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया.
बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पीएलवी सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को कलम और कॉपी भेंट कर सम्मानित भी किया गया.
विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम बाल दिवस के साथ-साथ बच्चों में विधिक चेतना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
