जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के 14वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. नवीनतम आंकड़ों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है.

14वें राउंड तक कुल मत इस प्रकार हैं
झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 74720 वोट मिले हैं.
भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 47239 वोट प्राप्त हुए हैं. इस प्रकार झामुमो प्रत्याशी की बढ़त अब 27481 वोट हो गई है. वहीं जेएलकेएम के उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 10563 वोट मिले हैं. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पंचानन सोरेन को 786 वोट प्राप्त हुए हैं. पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को 288 वोट मिले हैं.
निर्दलीय प्रत्याशियों को प्राप्त मत इस प्रकार हैं
नारायण सिंह- 163 वोट, परमेश्वर टुडू- 111 वोट, बसंत कुमार तोपनो- 115 वोट, मनसा राम हांसदा- 765 वोट, मनोज कुमार सिंह- 310 वोट, रामकृष्ण कांति माहली- 249 वोट, विकास हेम्ब्रम- 742 वोट, डॉ. श्रीलाल किस्कू – 1168 वोट, NOTA पर 2120 वोट दर्ज किए गए हैं.
14वें राउंड के बाद माहौल पूरी तरह झामुमो खेमे के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है. वहीं मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी हैं और सभी की नज़र आगे के राउंड पर टिकी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
