चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ गुरुकुल द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन, टोपोटोला धोलाबनी में झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को क्विज़ कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा चार से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों को वर्ग के आधार पर दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था.

क्विज़ के दौरान छात्रों से झारखंड के इतिहास, झारखंड आंदोलन, ऐतिहासिक स्थल, पर्यटन स्थल एवं राज्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिसमें बच्चों ने बेहतरीन ज्ञान और तत्परता का प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका संध्या प्रधान तथा चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप प्रधान ने छात्रों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं.
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को पुरस्कार वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मौके पर शिक्षक सुदीश प्रधान, रमेश प्रधान, नीलिमा प्रधान, मोली लाकड़ा, रितेश राउत, कल्याणी, डॉली दास, मीरा, भाग्यवती, त्रिप्ती बेरा, अनु प्रधान, सीमा मुर्मू, त्रिप्ती प्रधान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
