चाईबासा/ Jayant Pramanik कराईकेला पुलिस ने गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के डोंगेबेडा में कराईकेला थाना कांड संख्या 08/20 के अभियुक्त रामबीर हांसदा के घर पहुंचकर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चस्पा किया.

पुलिस टीम ने अभियुक्त की लगातार फरारी को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत घर के मुख्य स्थान पर इश्तेहार लगाया, जिसमें उसे निर्धारित तारीख पर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान कराईकेला थाना के अधिकारी और कई पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे. स्थानीय क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
