चांडिल/ Afroz Mallik झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चांडिल की ओर से जानकारी दी गई है कि गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक 33KV पटमदा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग के अनुसार इस दौरान फीडर में अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य और आसनबनी में NHAI का 33KV केबल क्रॉसिंग कार्य किया जाएगा.

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से 33/11KV शक्ति उपकेंद्र कपाली से जुड़े सभी इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में डांगरडीह, रहमतनगर, केंदडीह, इस्लामनगर, कबीरनगर, तामुलिया, डोबो, पुरिसिली, गौरी, ताजनगर, हस्मिमोहल्ला, मिल्लतनगर, हिम्मतनगर, हंसाडूंगरी और कमारगोडा सहित आसपास के अन्य क्षेत्र शामिल हैं.
विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और बिजली कटौती के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है. साथ ही यह भी कहा गया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सूचना के लिए सहायक विद्युत अभियंता, चांडिल– 9431135940.
कनिष्ठ विद्युत अभियंता, चांडिल– 9471727589.
विद्युत शक्ति उपकेंद्र, तामुलिया (कपाली)– 7209576544. से संपर्क किया जा सकता है.
विभाग ने कहा है कि यह कदम उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. साथ ही आम नागरिकों से जनहित और राष्ट्रहित में ऊर्जा की बचत करने की अपील की गई है.

