मधेपुरा: जिले के लिए गर्व का क्षण है, जहां मधेपुरा के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुभाष कुमार और नरेश कुमार ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड के पटाया रवाना हुए हैं. यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ मधेपुरा के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने बताया कि अगस्त 2025 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 5वीं नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते थे. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है.
थाईलैंड रवाना होने से पहले संघ कार्यालय में दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया. इस दौरान संघ अध्यक्ष राहुल यादव और सचिव विवेक कुमार ने कहा कि “सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. हमें पूरा विश्वास है कि ये अंतरराष्ट्रीय मंच पर मधेपुरा और देश का नाम रोशन करेंगे.”
इस मौके पर संरक्षक तूरवसु बंटी, बॉक्सिंग संघ के सचिव गुलशन कुमार, सुधांशु जी, साहिल कुमार, चंदन कुमार, स्वाति रंजन, शीतल कुमारी समेत वूशु संघ के खिलाड़ी और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
