गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आजसू नेता महेश्वर महतो ने अचानक रौद्र रूप धारण करते हुए कर्मी राकेश कुमार के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.


सूचना मिलते ही सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे आजसू नेता को समझा- बुझाकर स्थिति को शांत कराया. आजसू नेता महेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में किसी भी कार्य के लिए आने पर कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है और पैसों की मांग की जाती है. उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट) बनवाने के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे थे, लेकिन बार-बार टालमटोल किया जा रहा था. सोमवार को भी जब वे अपने कार्य को लेकर पहुंचे तो कर्मचारी राकेश कुमार आदित्यदेव ने “बाद में आना” कहकर टाल दिया, जिससे वे भड़क गए.
वहीं, कर्मचारी राकेश कुमार ने पूरे आरोप को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने दो दिन पहले ही आवेदन जमा किया है और सोमवार को बिना कारण कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी.
घटना के बाद अंचल कर्मियों में दहशत का माहौल है. कार्यालय की गरिमा के बीच हुई यह घटना प्रशासनिक अनुशासन पर भी सवाल खड़ा करती है. लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में अब राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार इस स्तर तक बढ़ चुका है कि कोई भी व्यक्ति कार्यावधि में कर्मचारियों को धमका कर निकल जाता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
