चाईबासा: शुक्रवार को चाईबासा के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा के जंगली इलाके में IED ब्लास्ट की दो घटनाएं हुईं. इन विस्फोटों में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के एक इंस्पेक्टर, एक एएसआई और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया.

विज्ञापन
इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर, जो असम के रहने वाले थे, वीरगति को प्राप्त हुए. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया है. सुरक्षाबलों की कार्रवाई अभी जारी है.

विज्ञापन
