जामताड़ा/ Yogesh Kumar थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया, ग्रामीण और जामताड़ा थाना के प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया.


घटना गोलपहाड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित बटकाई लतार टोला के समीप हुई. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई. मृतक की पहचान पंचमोहली गांव, श्रीरामपुर निवासी रुबीशन मुर्मू के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार और रविवार को गोलपहाड़ी में दो दिवसीय संताली जात्रा का आयोजन हुआ था, और इसी दौरान रुबीशन मुर्मू अपने ससुराल आए हुए थे. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जो सोमवार देर शाम संपन्न हुआ. मंगलवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की.
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मंगलवार देर शाम तक थाना में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
