भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिरो लख के पास मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गोढना रोड गोरिया बाबा निवासी 50 वर्षीय शिवजी यादव के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, शिवजी यादव घर के पास ही खटाल बनाकर रहते थे.

परिजनों ने बताया कि मृतक का पड़ोसियों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे तक उसके पिता विवादित जमीन से जुड़े व्यक्ति के साथ थे, जिसकी बातचीत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटे. मंगलवार सुबह उनका शव बहिरो लख के समीप संदिग्ध हालत में पड़ा मिला.

परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते विरोधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया. सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मौत की असली वजह का खुलासा हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
