सरायकेला: गांधी जयंती के अवसर पर महिला महाविद्यालय सरायकेला- खरसावां के इतिहास विभाग की ओर से “गांधी जी की जीवनी एवं उनके विचार” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्पीकलीन देई ने की. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की.

अपने संबोधन में डॉ. देई ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और ग्राम स्वराज्य के विचारों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया में हिंसा, अशांति और असहिष्णुता बढ़ रही है, ऐसे समय में गांधी जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं. उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में शांति व सद्भाव का संदेश फैलाएं.
इतिहास विभाग की शिक्षिका हेमा सुजाता लकड़ा ने गांधी जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और सामाजिक सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश को सत्य, संयम और सेवा की राह दिखाई. संगोष्ठी का संचालन विभाग के शिक्षक डॉ. चंद्रशेखर राय ने किया. उन्होंने गांधी जी के “तीन बंदरों” के संदेश — “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो” — को आज की परिस्थितियों में भी मार्गदर्शक बताया.
इस अवसर पर छात्राओं संगीता सरदार, अर्चना सोरेन, रितिका कुम्हार, प्रीति गुड़मा, आशा पडिहारी एवं लक्ष्मी हेंपरोम ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के शिक्षक मनोज महतो, राजनीतिक विज्ञान विभाग की शिक्षिका चंपा पॉल, भूगोल विभाग की शिक्षिका प्रेमा उराँव तथा हिन्दी विभाग की शिक्षिका डॉ. श्वेता लता सहित कई छात्राएँ उपस्थित रहीं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
