सरायकेला/ Pramod Singh खरसावां थानांतर्गत लाल बाजार गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां उग्रसेन सरदार नामक युवक की सोना नदी में डूबने से मौत हो गई है. वह अपने जानवर चराने के लिए नदी के पास गया था, तभी यह हादसा हुआ.

इस संबंध में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया मृतक की पहचान उग्रसेन सरदार उम्र 29 वर्ष, पिता लंकेश्वर सरदार लाल बाजार चिल्कु के रूप में हुई है. उन्होंने बताया शव को अपने कब्जे में ले लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगा रही है. उग्रसेन सरदार की मौत से परिवार में शोक की लहर है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह मेहनती था और उसकी मौत से परिवार को बड़ा झटका लगा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
