चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के 5 लाख के इनामी नक्सली सदस्य सालुका कायम उर्फ बिक्रम कायम उर्फ मारु उर्फ सालुका डांगिल पिता साधोचरण उर्फ साधो कायम, पता कायम टोला कुदाबुरू थाना सोनुआ जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को चिपकाया.

यह इश्तेहार टेबो थाना और सोनुआ थाना चाईबासा के पुलिस बल द्वारा विधिवत स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष तामिला किया गया. टेबो थाना कांड संख्या 07/19 दिनांक 06.10.19 धारा 147/148/149/341/323/504/452/436/380/427 भादवि, 10/13 यूएपी एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के प्रकरण में न्यायालय ने आरोपी को 04/11/2025 तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
