रामगढ़: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के तीन शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से 7.65 एमएम का एक पिस्टल, एक देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में तुषार मिश्रा, मंगलेश कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की. बताया गया कि राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वहां योजना बना रहे थे. पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को सयाल और भूरकुडा स्थित आरए माइनिंग के साइट पर और 29 अगस्त की रात सीसीएल रेलवे साइटिंग पर पप्पू जैन के साइट पर गोलीबारी की घटना राहुल दुबे गैंग ने ही अंजाम दी थी. लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर लगातार कोयला व्यापारियों को धमकी दी जा रही थी. पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर गैंग की साजिश को नाकाम कर दिया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
