रामगढ: जिले के कोठार एनएच-23 में सोमवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां श्री गोकुल बस (नंबर JH10BM-8219) बोकारो से पैसेंजर लेकर रांची की ओर जा रही थी, तभी कोठार एनएच-23 के पास विपरीत दिशा से आ रहे एलपी ट्रक से आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए सड़क को चालू करवाने का प्रयास किया. हादसे के बाद एनएच- 23 पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
