चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर चाइना चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नाबालिग जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-15 निवासी है, जिसे चाईबासा बाल गृह भेज दिया गया है.



कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे वार्ड संख्या-21 खड़ीया कोचा में रंगदारी की मांग को लेकर विवाद हुआ था. विरोध करने पर 30 वर्षीय मुजाहिद हुसैन अंसारी पर चाइना चापड़ से हमला कर घायल कर दिया गया था. हमले में मुजाहिद के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि नाबालिग समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




