जमशेदपुर: गणेश चतुर्थी 2022 को शुरू हुए अंत्योदय एक अभियान के तहत अब तक 470 शवों (410 लावारिस और 60 आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के शव) का अंतिम संस्कार किया जा चुका है. इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पितृ पक्ष की अमावस्या के अवसर पर 21 सितंबर, रविवार को बिष्टपुर स्थित पार्वती श्मशान घाट में सामूहिक पिंडदान, हवन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.

कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा. इस दौरान 470 शवों के लिए पिंडदान और हवन किया जाएगा. साथ ही लगभग 1000 लोगों के बीच श्राद्ध भोज का आयोजन भी किया जाएगा.
संस्था के संस्थापक प्रवीण सेठी ने बताया कि यह अभियान लावारिस और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शवों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने अखबार, न्यूज चैनल और पोर्टल से इस आयोजन को कवर करने की अपील की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
