लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के सोबरन टोली में शुक्रवार को एक युवती प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती किसी भी परिस्थिति में नीचे उतरने को तैयार नहीं थी, जिससे लोगों में भय फैल गया कि कहीं वह छलांग न लगा दे. इस बीच पुलिस ने धैर्यपूर्वक उसे समझाने की कोशिश की और अंततः उसे सकुशल नीचे लाने में सफल रही. पुलिस ने बताया कि युवती और उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके. समय रहते पुलिस की तत्परता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया.


विज्ञापन
