सरायकेला: उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चौका थाना अंतर्गत टुइडूंगरी क्षेत्र में छापामारी की गई. कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी वाहन और लगभग 12,000 घनफीट बालू जब्त किया गया.

विज्ञापन
इसके बाद कपाली थाना क्षेत्र के गौरी- सापड़ा घाट और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान परिसर में औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में किसी प्रकार का अवैध बालू उत्खनन या परिवहन गतिविधि संचालित नहीं पाया गया.
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
