कोडरमा: बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने बुधवार को पुलिस लाइन, एसडीपीओ कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एसपी समेत वरीय अधिकारियों को कांडों के त्वरित अनुसंधान, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और बड़े मामलों के खुलासे को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

आईजी ने चल रहे मामलों की प्रगति की समीक्षा की और साइबर अपराध तथा मादक पदार्थों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया.
कोडरमा पहुंचने पर जिला पुलिस बल के जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आईजी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और रोकथाम को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं और अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
