सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला में इंडिया न्यूज़ वायरल की खबर का असर दिखने लगा है. जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के लगातार आंदोलन के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर आरसीडी ने कांड्रा- सरायकेला रोड का मरम्मतिकरण शुरू कर दिया है.

मालूम हो कि उक्त मार्ग पर हजारों गड्ढे हो चुके थे जिस वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी. सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा लगातार उक्त मार्ग को दुरुस्त करने का मांग किया जा रहा था. उपायुक्त ने विभागीय स्तर पर पत्राचार कर उक्त मार्ग को दुरुस्त करने की अपील की थी. सभी के सामूहिक प्रयास के बाद अंततः आरसीडी ने मरम्मतिकरण का काम शुरू कर दिया है.
जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने चांडिल तक सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है. उन्होंने आरसीडी के पदाधिकारी से बात कर कहा है कि अनुमंडल कोर्ट आने- जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए न केवल कांड्रा- सरायकेला बल्कि सरायकेला से चांडिल तक की सड़क को दुरुस्त कराई जाए जिसे जान- माल की सुरक्षा हो सके. विभागीय सूत्रों की माने तो उक्त सड़क को लेकर काफी दबाव था. जेआरडीसीएल के साथ बार-बार पत्राचार करने के बाद भी मरम्मत नहीं कराए जाने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर विभाग द्वारा मरम्मत कराया जा रहा है.

