जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद, अन्य डीएसपी, एमवीआई सूरज हेंब्रम समेत संबंधित विभागीय अधिकारी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


बैठक में आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए शहरी एवं हाट-बाजार क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने मानगो ब्रिज पर यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीटीओ, सहायक नगर आयुक्त और ट्रैफिक डीएसपी को संयुक्त निरीक्षण का निर्देश दिया. साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव रोकने के लिए नियमित ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग और ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.
सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अगस्त माह में 18 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 10 लोगों की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने जिले में ‘नो हेल्मेट-नो पेट्रोल’ नियम को कड़ाई से लागू करने, राजस्व बढ़ाने और प्रवर्तन एजेंसियों को नियमित एवं प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया.
बैठक में हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान पर भी चर्चा की गई. उपायुक्त ने इंश्योरेंस कंपनियों के पास लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान कराने के निर्देश दिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
