चतरा: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां अशोक लाल के 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार की कुएं में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार साहिल अपने पांच दोस्तों के साथ कुएं में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. बताया जा रहा है कि साहिल पहली बार ही कुएं में तैरने का प्रयास कर रहा था और उसने पहले कभी भी स्नान नहीं किया था.

घटना की सूचना पर हंटरगंज पुलिस के सब इंस्पेक्टर बीर बहादुर सिंह दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंप की मदद से कुएं का पानी खाली करवाकर शव को बाहर निकाला. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष ममता कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि वह वरीय अधिकारियों से बात कर परिवार को सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास करेंगी. इस दौरान कोबना पंचायत के मुखिया बबलू कुमार मेहता, समाजसेवी भोला यादव, प्रमोद पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
