सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार को थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कागजात, लाइसेंस आदि की जांच की गई. मौके पर पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे.

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एंटी क्राइम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न चौक- चौराहों पर दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई. आवश्यक कागजातों की जांच के साथ ही डिक्की खोलकर तलाशी ली गई. वहीं बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट पहनकर सड़क पर चलने की हिदायत दी गई.
अभियान के दौरान चार बाइकों को जप्त किया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा.
उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से अपील की कि सभी लोग हेलमेट अवश्य पहनें. बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा संभव है.

