आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजा कमेटी आरडीएक्स गजानंद बॉयज क्लब द्वारा गणेश पूजा का आयोजन अन्नपूर्णा मंदिर के समीप किया गया. पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह में झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन, महिला मोर्चा की सुशीला तांती, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सांसद जोबा मांझी का स्वागत डब्बा मांझी ने पुष्प भेंट कर किया. समाजसेवी रवि राम उर्फ छोटू ने केंद्र सदस्य गणेश चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पुष्प और माला से सम्मानपूर्वक स्वागत किया.
अपने संबोधन में सांसद जोबा मांझी ने गुरुजी और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जीवन में जो आया है, उसे एक दिन जाना है. गुरुजी के अधूरे कार्यों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे. सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में अच्छा कार्य कर रही है.
रेलवे ठहराव की समस्या पर सांसद ने कहा कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल करने के लिए वे संबंधित अधिकारियों से लगातार बात कर रही हैं. कांड्रा स्टेशन पर भी ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पहल की जाएगी. उद्घाटन समारोह में सोना मोनी, नयन कवार्तो, राजू महतो, विकास तिवारी, सोमनाथ कंसारी, ओम महादेव, विकास कंसारी, अमित प्रजापति, अजय पाती समेत कई कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित थीं.

