धनबाद: जिले के भेलाटांड़ मौजा में करोड़ों की सरकारी जमीन पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. करीब 4.10 एकड़ जमीन को न सिर्फ हड़प लिया गया बल्कि 38 लोगों को बेच भी दिया गया. इस जमीन की कीमत लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जांच में पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन अमरचंद्र गोराई के नाम दर्ज कराई गई और फिर बेची गई. इस खुलासे के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने जमीन घोटाले में शामिल सभी लोगों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया.



इस कार्रवाई से जमीन माफिया में हड़कंप मच गया है. जांच में हब इंडिया कंपनी और कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. अपर समाहर्ता ने गोविंदपुर सीओ को निर्देश दिया है कि तीन दिनों के भीतर उन सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची सौंपी जाए जिन्होंने इस जमीन की डिजिटाइजेशन, दाखिल-खारिज और जमाबंदी की प्रक्रिया में भूमिका निभाई थी.

समाजसेवी रमेश राही और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की शिकायत पर डीसी ने तुरंत सख्त कदम उठाए. उन्होंने जमीन का म्यूटेशन रद्द करने, एफआईआर दर्ज करने और किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए.
सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का यह मामला अब एक बड़े घोटाले में तब्दील हो चुका है. अब यह देखना होगा कि प्रशासन दोषियों पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और कितने अधिकारियों पर गाज गिरती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
